8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाएंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार
अम्बाला , 21 दिसंबर:-
महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन दे रही हरियाणा सरकार ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, महिला आर्थिक उत्थान, कर्तव्य पालना, पंचायती राज आदि क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही महिलाओं से विभिन्न पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में राज्य स्तर पर दिया जाने वाला सुषमा स्वराज पुरस्कार है। जिसके लिए पांच लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को एक लाख 50 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त महिला को एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
मीक्षा रंगा ने बताया कि लाइफ टाइम अचीवर्स विजेता को 51 हजार रुपए नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य पुरस्कारों में महिला कर्मचारी, एएनएम या एमपीएचडब्ल्यू वर्कर, महिला खिलाड़ी, महिला उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता की श्रेणी में दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेता महिलाओं को पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी द्वारा इन आवेदनों का चयन कर योग्य महिलाओं की सूची अनुमोदन सहित 7 जनवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय में भिजवाई जाएगी। इस बारे में विभाग की वेबसाइट 222.2ष्स्रद्धह्म्4.द्दश1.द्बठ्ठ से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *