कांग्रेस नेता ललित बुटाना ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर जताया शोक
करनाल, 21 दिसंबर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं किसान सैल के राष्ट्रीय संयोजक व हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूर्व सदस्य ललित बुटाना ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति और विकास में उनके नेतृत्व में किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। ललित बुटाना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के लोगों की न केवल सेवा की बल्कि अपने जीवन को जनता के बीच समर्पित कर दिया। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को नाम से पुकारना उनकी खास पहचान रही ओर इसी प्यार के कारण वह जाने जाते थे।उनमें जबरदस्त स्मरण शक्ति थी। उन्होंने हमेशा किसान मजदूर व कमेरों के हित की आवाज उठाई और उनके लिए कार्य किए। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *