“राहुल गांधी बिना आधार बताए बातें करते हैं, उनके कहने से कुछ नहीं हो सकता” : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला, 19 दिसम्बर।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बेडकर मामले में संसद में हंगामे को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को झूठ बोलने की फैक्टरी बताया और कहा कि अमित शाह जी ने इसका माकूल जवाब दे दिया है।

श्री विज आज प्रात:  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा व आरएसएस को मनुस्मृति कहने पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के कहने से कुछ हो नहीं सकता। राहुल बिना आधार बताए बातें करते हैं। राहुल गांधी बताएं वे किस आधार पर ऐसा बोल रहे हैं।

किसान आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत के प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा डल्लेवाल पंजाब में बैठे हुए हैं इसकी चिंता पंजाब सरकार को करनी चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।