अम्बाला, 16 दिसम्बर:-
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव, न्यायमूर्ति एचएस भल्ला द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रदेश भर में बने सभी 40 वार्डों के प्रथम आम चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे। नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक नामांकन भरे जाएंगे। तत्पश्चात 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छटंनी की जाएगी। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 की है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय 01 जनवरी 2025 को लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 01 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
कोई भी उम्मीदवार 02 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं और फिर उसी दिन चुनाव चिह्न दोपहर 03 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी। डीसी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले निर्वाचन अधिकारी के पास पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *