बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (HTET) 2022 को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब HTET रिजल्ट जारी होने से पहले परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होगा। इसके लिए बोर्ड के द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई है। IRIS बायोमेट्रिक टेस्ट की शुरुआत 16 दिसंबर से राज्यभर में होगी।

वेबसाइट पर अपलोड हुई लिस्ट
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने वैरिफिकेशन केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट BSEH.ORG.IN पर जारी की है। यह घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव और HTET एग्जाम जो लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल -3 (PGT) के लिए 4 और 5 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट।

ये डॉक्यूमेंट लेकर जाएं उम्मीदवार
HTET उम्मीदवार बायोमेट्रिक टेस्ट कराने के लिए TET प्रवेश पत्र और एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि) की एक कॉपी साथ लेकर जाएं। बोर्ड ने राज्य के सभी 22 जिलों में वेरिफिकेशन के लिए केंद्र बनाए हैं। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

एग्जाम में आई थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन दिक्कत

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 HTET में एग्जाम के दौरान बायोमेट्रिक और आई स्कैनर की गति धीमी गति के कारण काफी परेशानी हुई। इस कारण से कई परीक्षा केंद्रों पर केवल अंगूठे से ही हाजिरी लगाई गई थी। कई सेंटरों में बायोमेट्रिक मशीन में परेशानी आने के कारण परीक्षा के दौरान और शाम 5 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद उनकी अटेंडेंस ली गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *