75 लाख लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो को किया लाईक, आईजीएम की वेबसाइट पर 17 लाख लोग जुड़े महोत्सव के साथ

कुरुक्षेत्र 13 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के हर लम्हे को देश विदेश के 1 करोड़ 6 लाख लोगों ने सोशल साइट (फेसबुक, इंस्टाग्राम व टवीटर) की आंखों से देखा। इस महोत्सव की यादों को हमेशा तरोताजा रखने के लिए 17 लाख लोगों ने इंटरनेशनलगीतामहोत्सव.इन पर वीडियो को देखा और डाउनलोड किया। इतना ही नहीं साइट के माध्यम से 31 लाख लोगों ने महोत्सव की फोटो को भी डाउनलोड कर अपने घर की शोभा बढ़ाने का प्रयास किया है।
केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की वेबसाइट को अपडेट करने का जिम्मा नीरज और उसके साथियों की एजेंसी को सौंपा। इस एजेंसी ने इंटरनेशनलगीतामहोत्सव.इन वेबसाइट पर महोत्सव की 28 नवंबर से लेकर अब तक तमाम गतिविधियों और कार्यक्रमों को अपडेट करने का काम किया है। इस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट की फेसबुक, टवीटर और इंस्टाग्राम के साथ देश विदेश के 1 करोड़ 6 लाख लोग जुड़े है। इसके साथ ही 75 लाख लोगों ने साईट पर अपलोड की गई वीडियो को तथा 31 लाख लोगों ने फोटो को पसंद किया है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वेबसाइट पर 17 लाख 11 हजार 519 हीटस भी किए गए है। इस समय महोत्सव के साथ मुख्यत भारत के प्रमुख राज्य, अमेरिका, पोलैंड, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, इजरायल, तंजानिया सहित अन्य देश भी ऑन प्रणाली से जुड़े हुए है। इन आंकड़ों से नजर आने लगा है कि प्रदेश सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रयास रंग लाने लगे है। इन प्रयासों के चलते अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यक्रम विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहे है और लोग पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जुड़ रहे है।

अमेरिका से 68244 लोग जुड़े अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ
मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली से अमेरिका के साथ-साथ अन्य देशों के लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ जुड़े रहे। इन कार्यक्रमों के साथ मुख्यत: 68244 लोगों ने महोत्सव की वेबसाइट पर 352433 बार विजिट किया और कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया। इसी तरह भारत के 260359 लोगों ने 12 लाख 75 हजार 323, पोलैंड के 16004 लोगों ने 16036, कनाडा के 4052 लोगों ने 28101, जापान के 1083 लोगों ने 4821, ऑस्ट्रेलिया के 493 लोगों ने 3630, यूके के 620 लोगों ने 1594, जर्मनी के 300 लोगों ने 4 हजार, आयरलैंड के 400 लोगों ने 1500 बार वेबसाइट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का अवलोकन किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *