गीता जीवन के लिए एक प्रेरणा है, कर्तव्य का कराती है बोध : जगमोहन आनंद

गीता जयंती के स्वरूप में आया बदलाव, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाई जा रही गीता जयंती,

करनाल, 11 दिसंबर। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को स्थानीय रामलीला ग्राउंड से करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने विशाल नगर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने शोभा यात्रा में शामिल आर्य केंद्रीय सभा की तरफ से  झांकी में सुशोभित श्रीमद्भगवद्गीता की आरती उतारी  तथा यज्ञ में आहुति डाली। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, समाजसेवी राजेश अग्गी, रजनीश चोपड़ा सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नगर शोभा यात्रा में शामिल विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व धार्मिक संस्थाओं की झांकियों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर गीता के प्रथम, मध्य और अंतिम श्लोकों का उच्चारण भी किया गया। इस वर्ष वैश्विक गीता पाठ का नाम ‘एक मिनट-एक साथ गीता पाठ’ रखा गया है।
इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए करनाल विधानसभा, प्रदेश व देश की जनता को गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयास से देश के साथ-साथ विदेशों में भी गीता का प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान का जीवन के लिए एक प्रेरणा है और हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी  भगवान श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश पर आगे बढ़ रहे हैं और बिना किसी फल की इच्छा के कर्म कर रहे हैं। गीता का ज्ञान हम सभी के लिए जरूरी है, यदि हम अपने जीवन में गीता के ज्ञान को उतार लें तो हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्ति के लिए गीता एक मूल मंत्र है। हमें गीता जयंती के अवसर पर इस पवित्र ग्रंथ की एक प्रति अपने घर में रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में गीता की धूम मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयास से गीता जयंती के स्वरूप में बदलाव आया है। अब धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जा रहा है।

 शोभा यात्रा में ये झांकियां रही शामिल :
गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से गीता के 18 अध्यायों पर आधारित 18 श्लोकों को लेकर नगर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान श्री कृष्ण, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए बहुत ही सुंदर व मनमोहक झांकियां शामिल थीं।  जिनमें निफ़ा व आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल, सिटीज़न्स ग्रीवेंसीज़ कमेटी व दिल्ली पब्लिक स्कूल, भारत विकास परिषद (अभिमन्यु, सूरज, कर्ण, माधव, राधा कृष्ण, कृष्ण शाखा)व एस बी एस सीनियर से0 स्कूल, लक्ष्य जनहित सोसाइटी व वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल, पतंजलि योग समिति एंव भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अपना आशियाना, जन सेवा दल व निशान पब्लिक स्कूल, अग्रवाल सभा सेक्टर-7 व ओ पी एस विद्या मंदिर, एम डी डी बाल भवन व सेंट थेरेसा कॉंवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य केंद्रीय सभा व निर्मल पब्लिक स्कूल, माँ झंडेवाली सेवा समिति व विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रयास फाउंडेशन व दून ग्रुप ऑफ स्कूल, सनातन धर्म मंदिर सभा व एस डी आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल जागृति मंच व बाबा राम दास विद्या पीठ, श्री राधा कृष्ण गौशाला व एसडी बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर,  हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल , अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा करनाल व श्री राम चरीत मानस सी से स्कूल, रघुनाथ मंदिर सभा व श्री रघुनाथ हाईस्कूल, लायंस क्लब करनाल व कर्ण पब्लिक स्कूल की झांकी शामिल रही।

शोभा यात्रा में शहर के ओम बैंड पार्टी ने मधुर तरानों से राहगीरों को मंत्र-मुग्ध किया। शोभा यात्रा का समापन गीता जयंती कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल डॉ. मंगल सैन ऑडिटोरियम में हुआ। नगर शोभा यात्रा का जीओ गीता एवं श्री रामलीला सभा, सुख-दुख दे साथी सभा सहित अन्य संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं प्रसाद बांटा गया। भारत विकास परिषद की छह शाखाओं द्वारा फ्रूटी व केक, श्री राम मंदिर सभा सेक्टर-8 के सरपरस्त बलदेव राज मदान द्वारा ब्रेड पकौड़ा, आर्य केंद्रीय सभा द्वारा पेयजल तथा प्रशासन द्वारा फ्रूट वितरित किए गए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *