जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के तीसरे दिन आयोजित हुई विशाल शोभायात्रा
लाडवा 11 दिसंबर तहसीलदार नवम धानिया ने कहा कि भारत देश की महान संस्कृति केवल पवित्र ग्रंथ गीता की ही देन है। इस देश की माटी के कण कण में गीता का संदेश समाया हुआ हैं। इस संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। मानवता को एकता का संदेश हमें गीता से मिलता हैं। गीता का संदेश हमें जीने की राह दिखाता है, मानव जीवन की हर समस्या, कठिनाई, तनाव का समाधान हमें गीता में मिलता हैं।
वें बुधवार को हिन्दू हाई स्कूल में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के तीसरे दिन आयोजित विशाल शोभायात्रा के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इन उपदेशों के कारण ही इस देश की संस्कृति और संस्कार अभी भी कायम है। इस देश में लोगों ने त्याग, तप और बलिदान देकर हमेशा धर्म की रक्षा की है। यह बल केवल और केवल पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों और परमात्मा के आशीर्वाद से ही मिला है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से पूरी मानवता को कर्म करने, फल की इच्छा न करने का संदेश मिला है, इसलिए लोगों को कर्म करने की राह पर आगे बढऩा चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज भी पूरी दुनिया को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से ज्ञान संस्कार और शिक्षा मिल रही है। इस देश की महान संस्कृति केवल पवित्र ग्रंथ गीता की ही देन है। इस देश की माटी के कण-कण में गीता का संदेश समाया हुआ है। इस संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर आगे कदम बढ़ा रही है। आज इन उपदेशों के माध्यम से सोए हुए लोगों को फिर जगाने और कर्म की राह पर आगे बढऩे की जरूरत है। इस शोभायात्रा में लाडवा की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा हिन्दू हाई स्कूल से आरंभ हुई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस हिन्दू हाई स्कूल में सम्पन्न हुई। वहीं संस्थाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन चौंक सहित विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई व जगह-जगह संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण का कार्य किया गया।
इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा नवम धानिया को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, बीईओ हरदीप कौर, आयोजन समिति के सदस्य प्रवेश कुमार, हिन्दू हाई स्कूल के चेयरमैन पवन गर्ग, गुरनाम सिंह मंगोली, संजीव वडैच, पूनम सैनी, सुनील भट्टï, विकास सिंघल, राकेश शर्मा, मनीष सिंघल, अरूण करूडवाल, अरविन्द सिंघल, सोमप्रकाश शर्मा, योगिता आहलूवालिया सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *