अग्रसेन चौंक से लघु सचिवालय तक हिंदू संगठनों ने निकाला रोष मार्च 
———————— 
भारी संख्या में संतों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने किया भाग 
———————— 
जय श्री राम और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारों से गूंजी धर्मनगरी 
———————— 
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा कुरुक्षेत्र में हिन्दू संगठनों का रोष प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई 
 
कुरुक्षेत्र, 10दिसंबर – बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रहे हिंसक अत्याचारों के विरोध में आज कुरुक्षेत्र में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा एक बड़ा रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और वहां के हिन्दू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
 प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दू धर्म के अनुयायियों पर हो रहे हमलों, मंदिरों को तोड़े जाने और धार्मिक हिंसा की कड़ी निंदा की। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर उठाए, जिन पर “हिन्दू समुदाय के खिलाफ हिंसा बंद करो” और “बांग्लादेश सरकार, हिन्दू सुरक्षा सुनिश्चित करो” जैसे नारे लिखे हुए थे।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार और वहां के सुरक्षा बलों की निष्क्रियता के कारण हिन्दू समुदाय लगातार उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने भारतीय सरकार से भी बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय की सुरक्षा के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, और प्रशासन ने पूरी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत के हिंदुओं में भारी रोष है। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार व बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं वहां के अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने ‘बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अग्रसेन चौंक पर हिंदू संगठनों के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए। इनमें विशेष रूप से संतों, बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं की भारी संख्या में भागीदारी रही। जय श्री राम और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारों से धर्मनगरी गूंज उठी। मोहन नगर, अग्रसेन चौंक से हिंदू संगठनों ने पिपली रोड, सेक्टर 13 मार्ग से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और पुतला फूंका इस रोष मार्च में उमड़ा लोगों का जन सैलाब इस बात का जीता जागता उदाहरण था कि अपने हकों और अधिकारों के लिए अब हिन्दू जाग चुका है, एकजुट हो चुका है। हिंदू समाज के लोगों ने अपनी ताकत दिखाई और ऐलान कर दिया कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि हिंदुओं पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार तुरंत इस पर संज्ञान ले।
इस अवसर पर वासुदेवा नंद, स्वामी हरिओम दास परिवराजक, जनार्दन स्वामी महाराज, स्वामी रघुनाथ दास महाराज, साध्वी मोक्षिता, किशन दास महाराज, हरियाणा शुगर फेडरेशन के अध्यक्ष धर्मवीर डागर, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा राजकुमार सैनी, जिला महामंत्री तजिंदर सिंह गोल्डी,महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गौरी, गुरनाम सैनी, राकेश काठवाढ़, धर्मपाल चौधरी डीपी, दर्शन गुलाटी, राजेंद्र जुनेजा, जय नारायण शर्मा, सुरेंद्र माजरी, अश्वनी जैन व समस्त हिंदू समाज सर्व धर्म के लोग उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर लगातार अटैक हो रहे हैं। हाल ही में एक इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को अरेस्ट किया गया था। शुक्रवार की देर रात बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नमहट्टा और इस्कॉन मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने हमला कर आग लगा दी। वहां के हालात बेकाबू हो गए है। उपद्रवी लगातार हिंदू प्रतिष्ठानों को टारगेट कर हमला कर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि उपद्रवियों ने न केवल अल्पसंख्यक हिंदुओं के घरों में बल्कि प्रतिष्ठानों में भी आग लगा दे रहे हैं। वहां की सरकार और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *