गुजरात के राज्य आचार्य देवव्रत व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने किया 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ, विश्वस्तर पर पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का अहम योगदान
कुरुक्षेत्र 4 दिसंबर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि विश्व की हर समस्या का समाधान पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इन उपदेशों को आज हर व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करने की जरुरत है। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का वर्तमान में अहम योगदान है। इन्ही के प्रयासों से ही आज सरकार के माध्यम से विदेशों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार को गीता ज्ञान संस्थानम में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने गीता पूजन तथा दीप प्रज्जवलित करके सत्संग का शुभारंभ किया। महामहिम गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गीता मनीषी ज्ञानानंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गीता को जन आंदोलन बनाया है और विश्व स्तर पर गीता की पहचान करवाने का श्रेय भी गीता मनीषी को ही जाता है। गीता कैसे जी जाए यह गीता मनीषी ने दुनियां को सिखाया। गीता मनीषी देश का गौरव है और इनका आर्शीवाद हमेशा मेरे साथ रहा है। गीता मनीषी गौ माता और गीता के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उनके इस मिशन में जो लोग सहयोग दे रहे हैं वह भी साधुवाद के पात्र हैं।
राज्यपाल ने कहा कि गीता जीवन जीने का आध्यात्मिक ग्रंथ है और कैसे जीया जाए और गीता में वेदों का ज्ञान है। भगवान ने चार वेद चार ऋषियों के माध्यम से बनाए और फिर वेदों का ज्ञान उपनिषदों में आया और यही ज्ञान गीता में हैं। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गीता में कहा गया है कि कर्म करो लेकिन इसमें लिप्त नहीं होना चाहिए। गीता भारतीय दर्शन की जीवन पद्वति है। भगवान कृष्ण का जीवन चिन्तन हैं। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। गीता हमें मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाती है। महामहिम ने कहा कि जो अनुकूलता है, वहीं सुख है और जो अनुकूल न आए वह दुख हैं। गीता भारतीय परपंराओं का अदभूत ग्रंथ है। इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल ने संस्थानम में ध्यान साधना केन्द्र का उदघाटन भी किया। इस अवसर पर स्वामी निबंकाचार्य, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी नवलगिरी, स्वामी अगीतानंद, स्वामी मारूतिनंदन वागेश,  स्वामी हरिओम परिजावक सहित अनेक संत महात्मा दिव्य गीता सतसंग के शुभारंभ पर उपस्थित रहें।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सभी संतों का स्वागत करते हुए कहा कि गीता घर-घर में पढी जानी चाहिए। गीता को जन आंदोलन बनाना होगा, क्योंकि जीवन की सभी समस्याओं का समाधान गीता में है और गीता राष्टï्र का गौरव है। गीता किसी एक धर्म की नहीं बल्कि समस्त मानव जाति को जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने गुरूकुल राष्टï्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इनका जीवन गाय और गीता के प्रति समर्पित है। गीता मनीषी ने महामहिम राज्यपाल को राजभवन गुजरात में रखने के लिए गीता भी भेंट की।
महामहिम राज्यपाल ने स्वामी निबंकाचार्य को गीता की प्रति भेंट की। इस अवसर पर अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य गौरव अग्रवाल (यूएसए), सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. संदीप छाबडा, डॉ. तुलसी सरदाना, अशोक चावला ने गीता पूजन किया और गीता मनीषी से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, संस्थानम के प्रधान मंगत राम जिन्दल, गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला, अशोक रोशा, कैप्टन परमजीत, सौरभ चौधरी, केडीबी सदस्य एमके मौदगिल, राजेंद्र चौपड़ा, श्री ब्रह्मïामण एवं तीर्थोद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, संस्थानम के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *