करनाल, 4 दिसंबर।  राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला के सभी खंडों में विधिक सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये सहायता केंद्र बस स्टैंड करनाल, नीलोखेड़ी खंड के शामगढ़, घरौंडा खंड के कुटेल, निसिंग खंड के डाचर, चिड़ाव खंड के जुंडला, इंद्री खंड के भादसो, असंध खंड के सालवन, खंड मूनक तथा कुंजपुरा में बनाए गए हैं। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने दी।
सीजेएम ने बताया कि जमीनी स्तर पर कानूनी सेवा गतिविधियों और सहायता अनुदान के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर बुधवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक इन विधिक सहायता केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियर तथा पैनल एडवोकेट उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधिक सहायता केंद्र शामगढ़ में पीएलवी बबली देवी तथा पैनल एडवोकेट मनोज जैनी, कुटैल में पीएलवी नीलम डाहा व एडवोकेट नरेश कुमार, बस स्टैंड करनाल में पीएलवी पूजा तथा एडवोकेट मोनिका शर्मा, कुंजपुरा में पीएलवी मीना रानी तथा एडवोकेट धीरज कुमार, डाचर में पीएलवी मंजू तथा एडवोकेट विक्रम टांक, जुंडला  में पीएलवी सोनिया व एडवोकेट नरेश कुमार रांगा, मूनक में पीएलवी विपट लाल व एडवोकेट अंशुल चौधरी, भादसो में बिमल कुमार व एडवोकेट अनिल कुमार तथा सालवन में पीएलवी गौरव व एडवोकेट सुरेंद्र राठी दौरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन विधिक सहायता केंद्रों को खोलने का उद्देश्य आमजन में कानूनी जागरूकता फैलाना है। केंद्रों में आने वाले व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करना व विधिक सहायता केंद्रों व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *