विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पहुंचे थे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, इंद्री की विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने भी की शिरकत

करनाल, 28 नवंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आने वाली 9 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री यह शिलान्यास पानीपत में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। कृषि मंत्री गुरुवार को करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ-साथ इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
यहां संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विश्व में सबसे ऊपजाई जमीन भारत की है। आज भारत और हरियाणा के किसान अच्छी पैदावार ले रहे हैं। कृषि क्षेत्र मजबूत और बड़ा है। तभी कृषि को उत्तम माना गया है। कोरोना काल में प्रत्येक काम बंद हो गया था लेकिन मात्र कृषि क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र था, जो चल रहा था। हम जब तक कृषि को पहले स्थान पर नहीं रखेंगे, तब तक बेरोजगारी दूर नहीं हो सकती। हमारी खेती पहले स्थान पर रहे, इसके लिए हमने प्रयास करना चाहिए। हरियाणा में खेती के क्षेत्र में बहुत अवसर हैं।

मोटे अनाज को दे बढ़ावा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमें मोटे अनाज को बढ़ावा देना चाहिए। यह अनाज हमारे लिए गेहूं से ज्यादा फायदेमंद है। गेहूं और धान की परंपरागत खेती करने से किसानों को मुनाफा नहीं हो रहा है साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा हैं। जिसके चलते देश प्रदेश में पानी की गंभीर समस्या दिखाई देने लगी हैं। इसके अलावा गेहूं और धान की खेती से मानव गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगा हैं। इसके देखते हुए दुर दृष्टि वेता माननीय प्रधानमंत्री जी मोटे अनाजों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है ताकि लोग मोटे अनाजों से बने खाद्यान्नों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय का नाम वीर शिरोणमि महाराणा प्रताप कैसे पड़ा, इस बारे में कृषिमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी का नाम की प्रपोजल स्वयं उन्होंने दी थी। जिस पर बागवानी विश्वविद्यालय का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप रखा गया। क्योंकि महाराणा प्रताप प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे, उनका नाम देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि एमएचयू के कुलपति डॉ सुरेश मल्होत्रा बहुत तेजी से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय को आगे ले जा रहे है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एमएचयू देश ही नहीं पूरे विश्व में मॉडल यूनिवर्सिटी बनकर उभरे। इसके लिए हर संभव सहायता हरियाणा सरकार एमएचयू को प्रदान करेंगे।

कुलपति एमएचयू के रूके कार्यों को तेजी से बढ़ा रहे आगे: विधायक राम कुमार कश्यप
विशिष्ट अतिथि इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि कुलपति और कृषिमंत्री एमएचयू के रूके हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे है ओर उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय विश्वभर में देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने उपस्थिजनों को अपने पुराने अनुभवों के बारे में बताया कि किस प्रकार पहले गेहूं की रोटी को लग्जरी माना जाता था। कभी कभार ही गेहूं की रोटी नसीब हो पाती थी, लेकिन उस वक्त लोग मोटे अनाजों की खेती करते थे, यही उनके मुख्य आहार थे। लेकिन आज गेहूं और चावल के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी क्षमताओं को पहचानें और एमएचयू को विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने में अपना योगदान दें। पद्मश्री मैनपाल चौहान ने उपस्थित जनों को अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एमएचयू कुलपति डॉ सुरेश मल्होत्रा ने एमएचयू की उपलब्धियों के बारे में बताया
कार्यक्रम में बोलते हुए एमएचयू कुलपति डॉ सुरेश मल्होत्रा ने एमएचयू की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा हैं, अभी विश्वविद्यालय बाल्यकाल में ही है। क्योंकि इसे बने हुए आज करीब 8 साल हुए हैं, प्रथम स्थापना दिवस बनाया जा रहा हैं। पिछले करीब 4 माह में एमएचयू के 4 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौते हो चुके है, इनमें अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में काम कर रहा हैं। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर स्थापना सप्ताह बना रहा हैं। कार्यक्रम के आयोजक डीन प्रो रमेश गोयल ने मंच पर आसीन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, पद्मश्री मैमपाल चौहान और किसान क्लब प्रधान विजय कपूर के बारे के जीवन और उपलब्धियों के बारे में सभी से परिचय कराया। मंच संचालन डॉ सुरेंद्र ने किया और छात्र कल्याण निदेशक डॉ रंजना गुप्ता ने सभी कार्यक्रम में आए अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि ओर  विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

एमएचयू के माननीय कुलपति डा सुरेश मल्होत्रा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर माननीय कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि इंद्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप को स्मृति चिन्ह ओर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कृषिमंत्री ने विभिन्न विधाओं जैसे खेलकुद प्रतियोगिताओं आदि में यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र ओर ट्राफी देकर सम्मानित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *