समाधान शिविरों में आई 20 में से 14 शिकायतोंं का मौके पर ही हुआ समाधान

करनाल, 27 नवंबर।  हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार करनाल में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा 5 शिकायतें अभी लंबित है। इसी प्रकार से उपमंडल इंद्री में क्रिड से संबंधित 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। घरौंडा उपमंडल में क्रिड से संबंधित 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध उपमंडल में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिनका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। नीलोखेड़ी मे क्रिड से संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

प्रापॅर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित शिकायतों का नगर निकाय व बीडीपीओ कार्यालयों में भी हो रहा समाधान
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को नगर निगम करनाल के कार्यालय में 4 शिकायत आई, जिनमें से 2 शिकायतों का समाधान कर दिया गया और 2 शिकायतें  अभी लंबित है। घरौंडा नगरपालिका कार्यालय में 3 शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध नगरपालिका में 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इंद्री नगर पालिका में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *