करनाल, 25 नवंबर।   मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इरम हसन ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय, करनाल की सभी अदालतों में 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सीजेएम ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कोई व्यक्ति अदालत मे लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसके अलावा प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमो के लिए स्थाई लोक अदालत, करनाल में 13 दिसम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमे प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकते हंै।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *