हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ टैगलाइन के साथ मनाया जाएगा उत्सव।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा व नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी होंगे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल।
करनाल, 25 नवंबर। 
 उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर आज मंगलवार 26 नवंबर को स्थानीय डॉ. मंगलसेन सभागार में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। यह दिन भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर व संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान का सम्मान करने और संविधान में निहित मूल मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि यह उत्सव ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ टैगलाइन के साथ संविधान के प्रति गर्व की भावना को प्रदर्शित करते हुए मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह गतिविधियां संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण, और संविधान की महिमा का जश्न मनाना विषयों पर आधारित होंगी।

उपायुक्त नेे बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इस दिन को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की संविधान के प्रति अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और संविधान के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय संविधान के सिद्धांतों, जैसे कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है संविधान दिवस के अवसर इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है कि लोग संविधान और उसके महत्व के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *