अब तक गीता प्रश्नमाला के लिए 57070 लोगों ने किया पंजीकरण, देश के विभिन्न प्रदेशों से भी 4 हजार लोग हुए शामिल, 27 नवंबर तक ले सकते है प्रश्नमाला में भाग, रोजाना विजेताओं का होगा चयन
कुरुक्षेत्र, 23 नवंबर। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आनलाइन गीता प्रश्नमाला में अब तक 57070 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके है। इसमें 837 लोग विभिन्न देशों व 4000 अलग अलग राज्यों के प्रतिभागी है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर तक जारी रहेगा। इसलिए इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होना चाहिए।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से एनसीआई विभाग की तरफ से इस साल गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन प्रणाली के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आगाज 17 नवंबर से किया गया था और यह प्रतियोगिता 27 नवंबर तक जारी रहेगी। अब तक इस प्रतियोगिता में 57070 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके है। इसमें 837 विदेशी और 4 हजार विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल है। इस प्रतियोगिता ममें प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जा रहे है। इस सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सभी प्रश्न क्वेश्चन से लिए गया है। इस प्रतियोगिता की तैयारी आईजीएमक्वीजडाटइन पर कर सकते है। यह क्वीज कुरुक्षेत्र दर्शन एप पर भी उपलब्ध है। इस एप पर एक बार लागिन करना होगा।
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता श्री भगवद्गीता के प्रति रूचि उत्पन्न करने व जागरूकता फैलाने के उद्ेश्य से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है और दूसरों को प्रेरित कर सकता है। इस प्रतियोगिता के विजेता को तो सम्मानित किया ही जाएगा,इसके साथ ही प्रेरित करने वाले व्यक्ति को भी सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पब्लिक के लिए रोजाना 20 पुरस्कार, विद्यार्थियों के लिए भी 20 पुरस्कार रखे गए है। इतना ही मोटिवेटर के लिए पुरस्कार रखे गए है। इसमें पहले पांच मोटिवेटर को 3000 रुपए प्रति मोटीवेटर, अगले 10 मोटोवेटर 2 हजार रुपए प्रति व्यक्ति, अगले 20 मोटीवेटर को 1 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पुरस्कार दिए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि अगले 20 मोटीवेटर को 500 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रकार 55 मोटीवेटर को पुरस्कार देने का प्रावधान रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जा रहा है और लाखों महोत्सव के साथ जुड़े हुए है। इस महोत्सव की गीता प्रश्नमाला के साथ भी हजारों लोग जुड़ चुके है। इस प्रश्नमाला के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश जन जन तक पहुंचेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *