पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री वरूण सिंगला नें आमजन से कहा है कि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने हेतु घरों में बाहर से आये हुए किरायेदार व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर पुलिस का सहयोग करें क्योंकि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति जो बाहर से आकर किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते है फिर उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता है और ना पुलिस के पास होता है। इसलिए कड़ी सुरक्षा के तहत इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबंधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवाने मे पुलिस का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि पुलिस द्रारा किरायेदारोंद नौकरों का वेरिफिकेशन हेतु  समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। अभियान के तहत जितना जल्दी संभव हो अपने किरदारों व नौकरो का पुलिस वेरिफिकेशन करा ले। उन्होने कहा कि वेरीफिकेशन करवाने से यह पता चल जाएगा कि किरायेदार अथवा नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी यहां किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति तो नहीं है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जिला कुरूक्षेत्र के सभी व्यापारिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान, फैक्ट्रियां, ढाबा व रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं, उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें । इसका रिकॉर्ड संबंधित थाना चौकी में भी जमा करवाएं तथा जो लोकल लोग काम कर रहे हैं उनका आधार कार्ड भी मालिक के पास होना चाहिए । जिसने भी इस कार्य में कोताही बरती उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *