जिला पुलिस ने प्रॉफिटमार्ट कंपनी के नाम पर करीब 71 लाख रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना लाडवा की टीम ने प्रॉफिटमार्ट कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप में मंगल वीर पुत्र सतपाल सिंह बाखली लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकरी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इकबाल अली वासी विकास नगर लाडवा ने बताया कि उसकी हिनोरी रोड पर दुकान है।  तथा व साथ में ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता है। उसका कश्मीरी लाल सके साथ काफी समय से आना जाना है । कश्मीरी लाल ने उसको मंगल वीर से मिलवाया था और बताया था कि वह सब मिलकर प्रॉफिटमार्ट कंपनी में काम करते हैं व इसकी एक फ्रेंचाइजी भी ली हुई है जो कि पुणे (महाराष्ट्र) की एक प्रसिद्ध कंपनी हैं। जिसमें पैसे इनवेस्ट करने से प्रतिमाह 15 प्रतिशत का फायदा हो रहा है। उन्होंने भी करोड़ों रूपये लोगों के इस काम में लगवा रखे हैं। जिसके बाद उसने भी लालच में आकर अपने आधार कार्ड व अन्य कागजात देकर कम्पनी में अपना खाता खुलवा लिया। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में इस खाते में करीब 71 लाख रुपये जमा कर दिए। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले तथा दोषी उसके बाद टालमटोल करते रहे। अब वह उसको धमकी दे रहे हैं कि वह उसका कोई पैसा नहीं देंगे। अगर उनसे कोई पैसा मांगा या हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की, वह और उसके परिवार को झूठे केसों में फंसा देंगे। उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक कमल सिंह को सौंपी गई ।

दिनांक 22 नवम्बर को थाना लाडवा प्रभारी के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक कमल सिंह व पीएसआई राहुल कुमार की टीम ने टीम ने प्रॉफिटमार्ट कंपनी के नाम पर करीब 71 लाख रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी मंगल वीर पुत्र सतपाल सिंह बाखली लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 2 हजार रुपये बरामद किये गये । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *