डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विज्डम वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार की सुबह 10 बजे से 3 दिनों तक चलने वाले उत्सव….फनकार… कलाकार’ का भव्य आगाज़ हुआ।
इस उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र पहुंचे विश्वविख्यात क्रिकेट कॉमेंटेटर और “राम के पदचिन्हों पर: रामायण के साथ यात्रा” जैसी कई पुस्तकों के लेखक नीलेश कुलकर्णी रहे। उनके अलावा पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, मिस चीयाकी सुज़ुकी जैपनीज लैंग्वेज एडवाइजर, जापान फाउंडेशन, नोरीहीतो निशिमुरा जापान, कुरुक्षेत्र की उपायुक्त नेहा सिंह, एडीसी सोनू भट्ट सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
 विद्यालय परिसर में पहुंचने पर चेयरमैन हरीश सचदेवा, उन्नति सचदेवा, निदेशिका अनिता रावल, वाइस चेयरमैन विनोद रावल, प्राचार्या संगीता बहल, पूनम रावल आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।
उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से की गई। मुख्य अतिथि नीलेश कुलकर्णी ने अपने संबोधन में विज्डम वर्ल्ड स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए सभी को शांत रहने, संयम रखने, रिश्तों को संजोकर रखने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने अपने जीवन, लेखन से जुड़े कई किस्सों को मंच से सांझा करते हुए सभी को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी अपने संबोधन में विजडम वर्ल्ड स्कूल द्वारा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जारी योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्राचार्या संगीता बहल ने बताया कि तीन दिवसीय  उत्सव 22 से 24 नवंबर तक जारी रहेगा। उत्सव में पहले दिन विद्यालय के सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। अपने बच्चों की प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर प्रदर्शित होता देख अभिभावक रोमांचित नजर आए। उन्होंने बताया कि उत्सव के पहले दिन जहाँ मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा दी गाई। वहीं पूरे विद्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़‌ चढ़कर भाग लिया।
 इस मौके पर कमलकांत अग्रवाल, श्रीमती पी. सिंह,  डॉ. एस. पी. सिंह, डी . के. ललित, डॉ.  ए . सी. नागपाल, सुरिन्द्र ढींगरा, राजिन्द्र वर्मा, सौरभ चौधरी, विजय बजाज, नेहा सोबती व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *