करनाल, 20 नवम्बर।  जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हंै। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार देने के लिए 2 दिसंबर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली व महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। पात्र महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में 2 दिसंबर 2024 तक स्वयं उपस्थित होकर विभाग द्वारा निर्धारित प्रोफोर्मा अनुसार आवेदन करें। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *