इमरजेंसी मोबाइल एप 112 इंडिया कराया डाउनलोड, टच करते ही वर्किंग शुरू।

 हरियाणा में कुरूक्षेत्र पुलिस अधीक्षक श्री वरूण सिंगला के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कुरूक्षेत्र महिला थाना की दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न जगहों व जिला कुरूक्षेत्र के अन्तर्गत स्कुलो में पहुंचकर छात्राओं को इमरजेंसी मोबाइल एप 112 इंडिया” को डाउनलोड करने बारे विस्तार से जानकारी दी। कुरूक्षेत्र में दुर्गा शक्ति पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: इमरजेंसी मोबाइल एप 112 इंडिया कराया डाउनलोड, टच करते ही वर्किंग शुरू करने बारे विस्तार से जानकारी दी।

 इस अवसर पर महिला पुलिस टीम ने स्कुल/कालेजो मे जाकर कहा कि इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फोन पर आए ओटीपी को एंटर करना होगा और उसके बाद यह एप नाम, उम्र और लोकेशन जैसी जानकारी मांगता है, लेकिन सिर्फ तब जबकि आप खुद को वालंटियर के तौर पर रजिस्टर करवाएं। उन्होंने कहा कि आपके आसपास यदि किसी भी महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे को शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, तो आप तुरंत इमरजेंसी मोबाइल एप ‘112 इंडिया’ पर कॉल कर पुलिस की मदद ले सकते है तथा महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को इस एप के जरिए रोकने में काफी हद तक पुलिस की मदद कर सकते है। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति टीम ने बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्घ है। जब भी उन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें। छात्राओं से कहा कि 112 इंडिया’ एप्लिकेशन एप महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है, बल्कि यह एप आपको एक सुरक्षित माहौल भी प्रदान करता है।

        महिला पुलिस टीम ने छात्राओं से कहा कि इस एप की यह ख़ासियत है कि आपातकालीन स्थिति में जरूरत पड़ने पर इसको टच करते ही, इसकी वर्किंग शुरू हो जाती है और यह एप स्वत: ही बैकअप नंबर महिला पुलिस थाना 1091 पर कॉल फॉरवर्ड कर देता है। जैसे ही यह कॉल थानों में फॉरवर्ड करता है, तो उसे यूजर की लोकेशन थाने के नंबर पर दिखाई देने लगती है और कॉल काटने पर कॉल की लोकेशन एप में सेव हो जाती है और पुलिस तुरंत पीड़ित द्वारा भेजी गई लोकेशन पर पहुंच जाती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *