प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
रेवाड़ी में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली के नेतृत्व में किया गया जिसमें भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष, मोहन लाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं का मागदर्शन किया। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक वरुण श्योरान, राजकुमार कटारिया, बावल के विधायक डा0 कृष्ण कुमार भी शामिल हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने नमो ऐप के बारे में जानकारी दी और सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को और गति देने का आह्वान किया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। उन्होने कहा कि भाजपा अब अपने परिवार का और अधिक विस्तार कर रहा है जिसके तहत लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहा है। उन्होने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है और इस बदलते युग में हमें भी थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। उन्होने विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर सभी को बधाई भी दी। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की रीढ़ को और सशक्त बनाएं और हर सदस्य को संगठन की विचारधारा से जोड़ें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ने वाले 5 लोगों को भी सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि रेवाड़ी जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यों को लेकर भी गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. बनवारीलाल यादव, रेवाड़ी जिला प्रभारी नसीम अहमद, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रामपाल यादव, सतीश खोला, सह संयोजक अशोक मुदगिल, सिंहराम महलावत, बलजीत यादव, रत्नेश बंसल, महेश यादव राजा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, चैयरपर्सन पूनम यादव, हिमांशु पालीवाल, सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रमुख जतीन अरनेजा, सहप्रमुख प्रवीण शर्मा, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, सौरभ यादव, धीरज यादव, मुकेश रंगा, अजय रंगा, शारदा यादव, रामकंवर यादव, नरवीर यादव, संजय बडगुर्जर, सावन सैनी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चे अध्यक्ष, प्रकोष्ठो के संयोजक सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *