पेन्टिंग प्रतियोगिता में नेहा ने मारी बाजी, कोमल व शुभम रहे द्वितीय
कुरुक्षेत्र, 16 नवंबर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र प्रभारी  ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि धन्ना भगत पब्लिक स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में कार्यक्रम कर बच्चों को नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में पेन्टिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें नेहा (12वीं) ने प्रथम, कोमल (।। वीं) व शुभम (9वीं) ने द्वितीय तथा रोहित (10वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को बी.के. मधु बहन, बी.के. पुष्पा बहन व स्टाफ सदस्यों ने इनाम के साथ सम्मानित किया। स्टाफ सचिव सुदेश भारद्वाज व अनिता देवी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। उधर, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में बी.के. मधु बहन ने कहा कि बच्चे देश का उज्जवल भविष्य है। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छा इन्सान बनने व नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया, ताकि वे अपनी उर्जा का सदुपयोग देश, समाज और कौम के उत्थान और विकास में लगाएं। उन्होंने बच्चों
को सामाजिक बुराइयों का विरोध करने और इस बारे में आमजन को जागरूक करने का भी आह्वान किया, ताकि स्वच्छ व साफ सुथरे समाज की स्थापना का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर डा रामनिवास शर्मा अध्यक्ष संस्कृत भारती हरियाणा ने भी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अहम टिप्स दिए। सभी बच्चों को बी.के. पुष्पा बहन ने मेडिटेशन भी कराया। प्रधानाचार्या नीलम ने ब्रह्माकुमारीज़ बहनों का धन्यवाद किया। सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर शीतल, सुनीता देवी, मृदुला, नीलम देवी, अन्जु एबीआरसी व रमेश भारद्वाज मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *