अम्बाला शहर में 20 व अम्बाला छावनी में 5 पार्कों को प्रथम चरण में बनाया जाएगा मॉडल पार्क, अम्बाला शहर के 167 पार्र्कों में से 122 पार्कों का किया जाएगा जीर्णोद्धार, अम्बाला शहर के 23 व अम्बाला छावनी के 75 सामुदायिक केन्द्रों की मुरमम्त करने के दिए निर्देश
अंबाला, 13 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के 25 पार्को को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस जिले में अम्बाला शहर के 20 और अम्बाला छावनी के 5 पार्कों को प्रथम चरण में मॉडल पार्क बनाने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही अम्बाला शहर के 167 पार्कों में से 122 पार्कों का जीर्णाद्धार किया जाएगा।
नगर आयुक्त सचिन गुप्ता बुधवार को अम्बाला शहर और अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अम्बाला व अम्बाला छावनी के क्षेत्र में सभी सडक़ों की मुरम्मत का कार्य जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही जिन सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है, उन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के पार्काे को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की जरूरत है और इसलिए इन पाार्कों के रख-रखाव पर विशेष फोकस रखा जाए। इसके लिए अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर के 167 पार्कों में से 122 पार्कों में रख-रखाव की जरूरत है। इसमें से 45 पार्कों का रख-रखाव और विकास कार्य करने के लिए टैंडर जारी कर दिए गए हैं। इन पार्कों के सौन्दर्यकरण के साथ-साथ प्रथम चरण में अम्बाला शहर के 20 व अम्बाला छावनी के 5 पार्कों को मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी रूपरेखा तैयार करें और टैंडर प्रक्रिया भी शुरू करें। नगर आयुक्त ने कहा कि अधिकारी अम्बाला शहर के 23 सामुदायिक केन्द्रों व अम्बाला छावनी के 75 सामुदायिक केन्द्रों की मुरम्मत का कार्य शुरू करवाएं। इन सभी सामुदायिक केन्द्रों के नवीनीकरण कार्य करने के साथ-साथ वातानुकुलित बनाने और सौलर पैनल के प्रोजैक्ट भी लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारी आगामी कार्रवाई को अजाम दें।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अम्बाला में खाली स्थान का चयन करके स्टेडियम, क्रिकेट ग्राऊड, फुटबाल ग्राऊड व पौधा रोपित करने की योजना तैयार की जाए। इसके साथ ही वाटर सप्लाई और सीवरेज सिस्टम से पानी की निकासी पर फोकस रखा जाए और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए। उन्होंने सख्त आदेश दिए कि यूएलबी के क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *