जुंडला मंडल क्षेत्र में अभियान चलाकर दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता
करनाल, 12 नवंबर: देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जुंडला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नरवाल के नेतृत्व में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को नरेंद्र नरवाल ने अपने क्षेत्र में लोगों को भाजपा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया और उन्हें   सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर नरेंद्र नरवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राष्ट्रहित के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। नरवाल ने कहा कि जनता के भाजपा के प्रति विश्वास से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार नॉन-स्टॉप विकास कार्य हो रहे है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो से हरियाणा की तस्वीर बदलने का काम किया है और अब नायब सैनी मनोहर सोच के साथ हरियाणा के विकास को गति देने में लगे है। इस अवसर पर घरौंडा मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, सुलतान, रविन्द्र सहित आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *