जिला पुलिस ने अनाज मंडी पीपली में आढती व सैक्टर-10 वर्ल्डवाइड ईमिग्रेशन ऑफिस पर गोली चलाने के मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अनाज मंडी पीपली में आढती व सैक्टर-10 वर्ल्डवाइड ईमिग्रेशन ऑफिस पर गोली चलाने के मामले के आरोपी संदीप वासी नारनौद जिला हिसार, संदीप वासी मच्छगर जिला फरीदाबाद व रितिक वासी लोहड़ जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए माननीय पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री वरूण सिंगला ने बताया कि निरीक्षक मोहन लाल ईन्चार्ज अपराध अन्वेषण शाखा-2 कुरूक्षेत्र की टीम ने जिला कुरूक्षेत्र में दिनांक 23.10.24 को वर्ल्डवाइड ईमिग्रेशन ऑफिस सैक्टर-10 कुरूक्षेत्र से एक करोड़ रूपए की फिरौती की मांग की गई थी और इसी ईमिग्रेशन सैन्टर पर गोलीयां चलाने के बाद फायर करने वाला लड़का अपने एक साथी के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गया था, जिस सम्बंध मे साहब सिंह वासी गांव बोढी जिला कुरूक्षेत्र ने मुकदमा नम्बर 255 दिनांक 23.10.24 धारा 109 (1), 3 (5) BNS 2023, 25-54-59 Arms Act थाना शहर थानेसर दर्ज रजिस्टर करवाया था । उसके बाद दिनांक 28.10.24 को एक आढ़ती की दुकान नम्बर 86-बी MSG नम्बरदार ट्रेडिंग कम्पनी पिपली (कुरूक्षेत्र) पर दो नौजवान लड़को के द्धारा फायरिंग की गई थी उसी व्यक्ति द्धारा एक करोड़ रूपए की फिरौती की मांग की गई थी, जिस सम्बंध मे आजाद सिंह वासी गांव उमरी जिला कुरूक्षेत्र ने मुकदमा नम्बर 592 दिनांक 28.10.24 धारा 109 (1), 3 (5) BNS 2023, 25-54-59 Arms Act थाना सदर थानेसर दर्ज रजिस्टर करवाया था । उसी रोज इन्ही दो नौजवान लड़को द्धारा कस्बा घरौंडा जिला करनाल मे भी एक मोबाईल सैन्टर पर फायरिंग करके फिरौती की मांग की गई थी । इस सम्बन्ध में श्री वरूण सिंगला, भा.पु.से. के दिशा निर्देशानुसार इन वारदातो को अन्जाम देने वाले गैंगस्टर की धरपकड के लिए दिनांक 08-11-2024 को निरीक्षक मोहन लाल ईन्चार्ज अपराध अन्वेषण शाखा-2 कुरूक्षेत्र के मार्गदर्शन में पी एस आई प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, रामकुमार, मुख्य सिपाही ललित कुमार, मु.सि. प्रदीप कुमार को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सैक्टर-10 कुरूक्षेत्र व अनाज मण्डी पिपली कुरूक्षेत्र व घरौन्डा जिला करनाल में फिरौती/रंगदारी के लिए गोलिया चलाने वाले शार्प शुटर संदीप वासी नारनौंद जिला हिसार, संदीप वासी गांव मच्छगर जिला फरीदाबाद, रितिक वासी भिवानी जिला करनाल मे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक मे मोटसाईकिल नम्बर HR41H-6945 मार्का बजाज पर घुम रहे है और गांव कैमला की तरफ देखे गये है । थोड़ी देर बाद गांव कैमला से तीनों उपरोक्त अपनी उपरोक्त मोटरसाईकिल पर सवार होकर घरोंडा की तरफ आंएगें, जिनके पास हथियार भी है, अगर गांव गढी मुलतान के अड्डे पर नाकाबंदी की जाए तो तीनों उपरोक्त मोटरसाईकिल सहित व हथियारों सहित काबु आ सकते है । सुचना काबिले यकीन व विश्वसनीय होने पर सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार व टीम द्वारा उच्चाधिकारीयो को सुचित किया गया और कंट्रोल रूम करनाल मे मोटसाईकिल नम्बर HR41H-6945 मार्का बजाज पर सवार तीनो लड़को के बारे बतलाकर राऊंड अप करने बारे वीटी करवाई गई  और टीम सहित गांव गढ़ी मुल्तान के मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी और गांव कैमला की तरफ से आने वाली मोटरसाईकिलों को चैक करना शुरू कर दिया । जो थोड़ी देर बाद ही गांव कैमला की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी, जिसको रूकने का ईशारा किया, लेकिन उपरोक्त मोटर साईकल सवार मोटर साईकल को गांव गढ़ी मुल्तान की तरफ बड़ी तेज रफ्तारी से भगाकर ले जाने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा गाड़ी सरकारी से उनका पीछा किया तो मोटरसाईकिल पर सवार लड़को ने अपने अपने हथियार से पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया, जो गोली गाड़ी के अगले मेन शीशे पर लगी और शीशे पर गोली लगने से पुलिस कर्मचारी बाल-2 बचे । जो पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में दो मुख्य शार्प शुटर सन्दीप वासी नारनौद व सन्दीप वासी मच्छगर जिला फरिदाबाद की टांग पर एक एक गोली लगी और मोटर साईकल पर सवार तीनो आरोपियान को काबू किया। जो घायल आऱोपियान को प्राथमिक उपचार के लिए हस्पताल करनाल में दाखिल करवाया गया। मौका पर शार्प शुटर द्वारा इस्तेमाल किए गए पिस्टल व कारतुस बरामद किए। आरोपियान को हस्पताल से छुट्टी होने पर पुछताछ करके अन्य वारदातो बारे भी पता किया जाएगा व गहनता से पुछताछ व माननीय न्यायालय से आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *