करनाल 8 नवम्बर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पर्यटन समागम में भाग लिया। पर्यटन विभाग की अध्यक्षा डॉ सोनिया वधावन ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस समागम का विषय महाभारत कालीन क्षेत्र का पारिवारिकरण रहा और इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा रहे। डॉक्टर सोनिया वधावन ने बताया कि इस समागम का उद्देश्य कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और विद्यार्थी पर्यटन के क्षेत्र में अनेक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस समागम में डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भविष्य में कुरुक्षेत्र का पर्यटन एक बहुत बड़ा उद्योग बनेगा और बहुत से लोग इसमें अपना रोजगार अपना कर अपना भविष्य बना सकते हैं। पर्यटन विभाग हरियाणा के निदेशक आरके सुमन ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और कहा कि पर्यटन में रोजगार की भरपूर संभावनाएं है। पर्यटन सूचना अधिकारी संजय कुमार ने मंच का संचालन किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शशि मदान ने बताया कि पर्यटन विभाग के विद्यार्थी डॉ सोनिया और डॉ प्रवीण कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कर्ण लेक में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *