मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छठ पूजा महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि, डीसी, एडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा, प्रसिद्ध कलाकार मालनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति, सन्नी कुमार सनिया, सिंटू पांडे, खुशबू राज व शुभम भास्कर जैसे जाने माने कलाकार करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

कुरुक्षेत्र 6 नवंबर उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर सरकार के स्तर पर पहला राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव का आयोजन 7 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जा रहा है। इस छठ पूजा महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस छठ पूजा महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अहम पहलू यह है कि देश के जाने माने प्रसिद्ध कलाकार मालनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति, सन्नी कुमार सनिया, सिंटू पांडे, खुशबू राज व शुभम भास्कर अपनी कला से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने का काम करेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बुधवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले सुबह से लेकर सायं तक एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम कपिल शर्मा के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से पहली बार कुरुक्षेत्र की संस्थाएं मिलकर राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में एक साथ भाग ले रही है। इस छठ पूजा के आयोजन में छठ पर्व सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, श्री गौ गीता गायत्री सत्संग समिति के संस्थापक अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता कथा वाचक अनिल शास्त्री, श्री पूर्वांचल छठ पर्व सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव राय, अवधेश राय, बेचु राय, देवेन्द्र यादव के साथ-साथ छठ पूजा से जुड़ी तमाम संस्थाअें के प्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम प्रबंध कर लिए गए है। मुख्यमंत्री रीति रिवाजों और परंपराओं का निर्वहन करते हुए छठ पूजा महोत्सव में पूजा अर्चना भी करेंगे। इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रबंध किए गए है। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को स्वच्छता, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था, हुड्डा व अन्य विभागों को पूजा अर्गना के लिए साज-सज्जा, विभिन्न जगहों पर नप ईओ द्वारा एंट्री गेट की व्यवस्था करना, सूर्य अध्र्य एवं घाट पूजा के लिए व्यवस्था करना सहित तमाम व्यवस्थाओं के प्रबंध करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी समय रहते तैयारियों का जायजा लेंगे और जहां कहीं भी कमी है उसे तुरंत पूरा करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करना होगा। इन श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर प्रसिद्ध कलाकार मालनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति, सन्नी कुमार सनिया, सिंटू पांडे, खुशबू राज व शुभम भास्कर सहित अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। यह कलाकार अपने भजनों और भक्ति रस भरे गीतों से कुरुक्ष्ेात्र की फिजा में भक्ति रस भरने का काम करेेंगे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ अशोक मुंजाल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, डीआरओ चेतना चौधरी, कार्यकारी अभियंता राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *