लाडवा विधानसभा मे धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलने के लिए जगह-जगह रूकवाया काफिला, गाडी से नीचे उतरकर लोगों का किया हाथ जोडक़र आभार व्यक्त, हल्के में पहले ही दौरे में मुख्यमंत्री ने जीत लिया आम नागरिक का दिल
लाडवा/कुरुक्षेत्र 6 नवंबर …जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सडक़ पर काफिले को रूकवा कर आम नागरिक की मन की बात को सुना और नागरिकों को ना केवल हाथ जोडक़र आभार व्यक्त किया अपितु लोगों को गले भी लगाया। इस हल्का में मुख्यमंत्री नायब सिंह के इस सहज स्वभाव से लोगों को मिलना चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा हल्का में पहली बार चुनाव जीतने पर लोगों का धन्यवाद करने के लिए 9 गांवों में पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहले ही धन्यवादी दौरे ने आम नागरिकों का दिल जीतने का काम किया। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बीड मथाना के कार्यक्रम से गांव दबखेडा में लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गांव मथाना के बस स्टैंड पर आम नागरिक एक समूह में खडे हुए थे और मुख्यमंत्री के काफिले की तरफ निहार रहे थे। इन नागरिकों के चेहरे की खुशी को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकाएक अपने काफिले को रूकने के आदेश दिए और मुख्यमंत्री ने गाडी से उतरकर लोगों को सबसे पहले हाथ जोडक़र आभार व्यक्त किया और इतना ही नहीं लोगों से गले भी मिले।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग अपने आप को गदगद महसूस कर रहे थे। यहां पर करीब 2 से 3 मिनट मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से बातचीत की और लोगों के साथ अपने मन की बात को साझा किया। इन नागरिकों ने भी लाडवा हल्के के विकास में चार चांद लगाने के विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हल्का की सबसे बड़ी मांग पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेन करने और लाडवा से बाईपास निकालने की मांग को पूरा कर दिया गया है और इस परियोजना को शीघ्र अति शीघ्र अमलीजामा भी पहना दिया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी हरी झंडी मिल चुकी है। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव सोंटी में महिलाओं के समूह को देखा और अपने काफिले को रूकवा लिया।
मुख्यमंत्री का महिलाओं और आम नागरिकों ने जीत की खुशी पर मुंह मीठा करवाया और यहां पर भी मुख्यमंत्री करीब 5 मिनट लोगों से बातचीत करते रहे। इन लोगों ने गांव सोंटी के साथ-साथ अपने आस-पास होने वाले विकास कार्यों की बात भी रखी। इन नागरिकों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस हल्का के एक-एक गांव का विकास कार्य करवाया जाएगा और इस हल्का को मॉडल हल्का बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस हल्का में विकास कार्य करवाने के लिए हाल में ही अधिकारियों से बातचीत कर ली गई है और इस हल्का के विकास का जल्द ही रोडमैप तैयार कर लिया जाएगा। इस रोड मैप के अनुसार विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *