कुरुक्षेत्र 6 नवंबर/जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांग छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृति योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत दिव्यांग छात्रों को उनके शिक्षा स्तर अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित छात्रों द्वारा भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। सभी छात्रवृति योजना के लिए 15 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए सभी पात्र दिव्यांगजन नैशनल स्कालरशिप पोर्टल पर स्कालरशिप.जीओवी.इन पर आवेदन करके छात्रवृति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *