कुरूक्षेत्र। जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमे जल्द रद्द नहीं किए गए तो 24 नवंबर को दिल्ली अमृतसर रेलवे ट्रैक (मोहड़ा जिला अम्बाला) के पास ठप्प कर दिया जाएगा। वहीं बैठक में यह भी फैसला हुआ कि आदमपुर उपचुनाव में जेजेपी और भाजपा का विरोध किया जाएगा। जिस किसान ने किसान आंदोलन में समर्थन किया है और किसानों के साथ रहे हैं उसका समर्थन किया जाएगा। चडूनी ने कहा कि 2024 के चुनाव में हरियाणा प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ मिलकरलोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगी
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हरियाणा प्रदेश में जीटी रोड पर कहीं पर भी किसान भवन बनाया जाएगा जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को नहीं बुलाया जाएगा। किसान अपने पैसों से चंदा इकट्ठा करेंगे और किसान भवन भवन का निर्माण किया जाएगा।
बॉक्स
एक बार फिर फिर ठप्प होगा रेलवे ट्रैक
24 नवंबर को किया जाएगा दिल्ली अमृतसर  रेल ट्रैक को मोहरा के पास किया जाएगा जाम
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्य्क्ष किसान नेता गुरनाम चढूनी ने रेल मंत्रालय व केंद्र सरकार को दी बड़ी चेतावनी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर जो केस दर्ज हुए थे केंद्र सरकार द्वारा अभी तक उन केसों को वापिस नहीं लिया गया है, रेलवे मंत्रालय और केंद्र सरकार को 15 दिन का समय देते हैं या तो केस वापिस लो नहीं तो हरियाणा में रेल रोको आंदोलन की केंद्र सरकार खुद जिम्मेवार होगी।
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हमेशा सरकार के साथ टकराव किया है। इससे पहले भी जब धान की सरकारी  खरीद शुरू नहीं हुई थी तो 2 दिन तक दिल्ली अमृतसर नेशनल हाइवे जीटी रोड को भी जाम रखा था और सरकार झुक गई थी। अब  फिर एक बार गुरनाम सिंह चढूनी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *