साईलैंसर बदली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्यावाही ।

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर शिकन्जा कसना शुरु कर दिया है । पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र वरुण सिंगला ने बुलैट मोटरसाईकिल पर पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा आमजन को परेशान करने वाले बुलैट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कारवाई करने बारे सभी प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन मोटरसाईकिल चालकों के पास कागजात पूरे न हो तो उनकी मोटरसाईकिल को ईम्पाउण्ड किया जाये । निर्देशों के माध्यम से दुकानदारों को भी मोटरसाइकिल के साईलैन्सर बदली न करने बारे भी हिदायत दी गई ।

       पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी बुलैट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल पर पटाखे न बजाए क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण तो होता है साथ में पटाखे की तेज आवाज होने से भय के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी बुलैट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल पर पटाखे बजाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों विशेषकर बुलैट मोटरसाईकिल की रिपेयर करने वाले दुकानदारों को बुलैट मोटरसाईकिल का साइलेंसर बदली करेगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

        इस बारे में जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों की शिकायतें मिलती रहती हैं। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुऐ जिला पुलिस द्बारा इस सम्बन्ध में सख्त कार्यावाही करते हुए बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वाले चालकों के चालान किए जाऐंगे ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *