ब्रह्माकुमारीज : अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ने पुलिस लाइन में तनाव प्रबंधन पर दिए टिप्स
कुरुक्षेत्र, 04 नवम्बर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज : अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बी.के डॉ. ई.वी स्वामीनाथन ने अपने संबोधन में तनाव प्रबंधन पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि‌ आज प्रातः पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में परेड में उपस्थित नए व पुराने सभी पुलिस कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय वक्ता बी.के. डॉ ई. वी स्वामीनाथन ने संबोधित किया। ब्रह्माकुमारीज सुरक्षा सेवा विंग के अंतरराष्ट्रीय वक्ता ने पुलिस कर्मियों को अपने संबोधन में बताया कि सबसे पहले सभी को अपने आप को सशक्त करना है। आप लोगों पर बहुत दबाव रहता हैं। प्रातः से ही क्राइम, चोरी, भ्रष्टाचार आदि अनेकों मामले सुनने में आते हैं। इस कारण मन पर बहुत दबाव और तनाव रहता है। ऐसे समय में मन बुद्धि के द्वारा सोच समझ कर ईमानदारी से निर्णय करें। पुलिस डयूटी के तनाव को घर पर लेकर न जाए। प्रतिदिन मेडिटेशन अवश्य करें और खुश रहे। बी.के मधु बहन ने सभी को मेडिटेशन की अनुभूति करवाई। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक को ईश्वरीय सौगात बीके डॉक्टर स्वामीनाथन और बीके मधु बहन ने दी। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक निर्मल सिंह, अशोक गोयत, ओम प्रकाश तथा विक्रांत सिंह निरीक्षक के साथ अन्य कर्मचारी और बीके करण सिंह, बीके संत कुमार मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *