करनाल, 4 नवंबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार सुबह अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या पर संज्ञान लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गरीब व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। सरकार के दरवाजे 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति वे गंभीर है वह हमेशा उनके हितों के बारे में चिंतन करते रहते हैं। करनालवासियों की खुशहाली के लिए लोगों की समस्याओं दूर होना आवश्यक है। अधिकारी इसमें रुचि लेकर कम से कम समय में लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर हरियाणा विधानसभा पहुंचाया है। यह जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएंगे और करनाल से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि करनाल के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी समस्याओं के संबंध में गंभीर है। यदि कोई विशेष समस्या सामने आती है तो तत्काल वे भी संज्ञान लेते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *