भाजपा नेता अक्षय नंदा के निवास पर पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पिहोवा 4 नवम्बर – हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का सर्वांगीण विकास तीव्र गति से होगा और 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा का भी योगदान होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा सोमवार को भाजपा नेता अक्षय नंदा के निवास पर पहुंचे थे।
डॉ. मिड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में निरंतर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जो कि एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, व्यापारी व युवा वर्ग सहित सभी वर्गों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। डॉ.मिड्ढा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी एवं दायित्व सौंपा है वे उसे पूरी निष्ठïा के साथ उसका निर्वहन करेंगे। सभी को साथ लेकर व बेहतर समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं एडवोकेट अक्षय नंदा के साथ मेरे पारिवारिक संबंध हैं और राजनीति में हमेशा इनका सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक जिला नेशनल हाइवे से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन एक्सप्रेस वे का निर्माण होने की जो घोषणा हुई है वह ऐतिहासिक है क्योंकि पिहोवा एक विश्वप्रसिद्ध तीर्थ नगरी है और हरिद्वार से प्रति वर्ष लाखों लोग इस मार्ग से तीर्थ यात्रा करते हैं। भाजपा नेता अक्षय नंदा के निवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष का भव्य अभिनन्दन किया। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण मिड्ढा ने श्री संगमेश्वर धाम अरुणाय व यहां पर स्थापित धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर भाजपा नेता अक्षय नंदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बाखली, एडवोकेट मोहित शर्मा, विधानसभा संयोजक रामकिशन दुआ, मुनीष पूरी, देवदत्त मौदगिल, सुखदेव दंदयान, सुशील बंसल, रमेश मदान, युधिष्ठिर बहल, आदित्य बहल, वजीर सिंह दंदयान, सोनू वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *