कुरुक्षेत्र/जिला पुलिस ने ईमिग्रेशन ऑफिस पर गोली चलाने के आरोपी को मोटरसाईकिल सप्लाई करने मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने ईमिग्रेशन ऑफिस पर गोली चलाने के आरोपी को मोटरसाईकिल सप्लाई करने आरोपी सूरज वासी हथौली जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्टूबर को साहब सिंह वासी बोढ़ी पीपली जिला कुरुक्षेत्र ने शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका वर्ल्डवाइड ईमिग्रेशन नाम से सैक्टर-10 में 2017 से ऑफिस है। आज समय करीब 3.15 बजे एक नौजवान लड़का उसके ऑफिस के बाहर आया और उसके ऑफिस पर जान से मारने के नीयत से 6/7 रौंद फायर कर दिए। फायरिंग की वजह से उसके ऑफिस का मैंने गेट का शीशा टूट गया । फायर करने के बाद वह लड़का अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल पर मौके वारदात से भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक राम प्रकाश को दी गई। बाद मे मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

दिनांक 31 अक्टूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश मे मामले की गहनता से जांच करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 के उप निरीक्षक गुलाब सिंह , सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, जयपाल, हैड कांस्टेबल मंदीप व कृपाल सिंह की टीम ने ईमिग्रेशन ऑफिस पर गोली चलाने के आरोपी को मोटरसाईकिल सप्लाई करने आरोपी सूरज वासी हथौली जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *