डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र।
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया निरंतर कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के विभिन्न स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में समाज सेवा के कार्यों के साथ नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए हुए है। इसी कड़ी में सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में बच्चों को नशे के प्रति जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल रामकुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नशे से हमारे मानसिक संतुलन तथा व्यवहार में विपरीत बदलाव आता है। हमारे अंदर सही ग़लत में फ़र्क़ करने की क्षमता कमजोर हो जाती है और हम ग़लत काम करने लगते हैं। परिणामस्वरूप बच्चों की पढ़ाई पर भी नुकसान होता है और दूसरे बच्चों से हर प्लेटफार्म पर पीछे रह जाते हैं। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के थानेसर खंड के कोऑर्डिनेटर राजेश सैन् ने बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के नेतृत्व में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अध्यापकों को विद्यार्थियों के व्यवहार पर नज़र रखनी चाहिए। अगर किसी के व्यवहार में बदलाव आता है तो उसकी दोस्त की तरह काउंसलिंग करे। सभी विद्यार्थियों की खेल कूद, योगा आदि अतिरिक्त गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। योग विद्यार्थियों को नशे से दूर रखता है। इसे विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। प्राध्यापिका अनीता भारत ने सेवा ट्रस्ट से आए सभी वालंटियर का विद्यालय आने पर धन्यवाद किया। उन्होंने ने भी योग करने व उनके लाभ के बारे में बताया। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। सेवा ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी विजय पंघाल व सुमन्त सैनी ने सभी को संस्था की को स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ़ से इम्यूनिटी बूस्टर किट भेंट की। इस अवसर पर रामकुमार, सविता, नीतू, पूजा, शिल्पा, निशा, रेखा, मुकेश, सुभाष व विद्यालय के सभी छात्र मौजूद रहे।

फोटो परिचय : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम इम्यूनिटी बूस्टर किट एवं उपहार वितरित करते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *