नगर निगम और नगर परिषद में लगाए गए समाधान शिविर, लोगों ने शिविरों में रखी 37 समस्याएं, अधिकतर का किया समाधान, जिला परिषद में भी लोगों ने रखी 4 शिकायतें, रोजाना 9 बजे से लेकर 11 बजे तक लगाए जाएंगे समाधान शिविर
अम्बाला, 22 अक्टूबर –
 नगर निगम के आयुक्त आर.के. सिंह ने कहा कि अम्बाला में नगर निगम और नगर परिषद के साथ-साथ नगरपालिकाओं में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी नजर रहेगी। इसलिए इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास करना है।
आयुक्त आर.के. सिंह मंगलवार को नगर निगम अम्बाला शहर कार्यालय में नगर निगम की तरफ से लगाए गए समाधान शिविर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले नगर निगम के आयुक्त आर.के. सिंह ने समाधान शिविर में प्रोपर्टी आईडी से सम्बन्धित 33, विकास शुल्क से सम्बन्धित 2 और डोमोसाईल से सम्बन्धित 2 समस्याओं को सुना और इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविरों को गंभीरता के साथ लेंगे और शिविर में आने वाली लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के उपरांत उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। इन शिविरों में कुछ ऐसी भी समस्याएं रखी जाएंगी जिनका मौके पर समाधान संभव नहीं होगा। ऐसी समस्याओं का आगामी 24 घंटे में समाधान करने का हर भरसक प्रयास विभाग के अधिकारी द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अम्बाला जिले के सभी नगर निकायों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। यह समाधान शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक लगाए जाएंगे। इन शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को फायदा उठाना चाहिए। जिन लोगों की समस्याएं हैं, वे अपनी समस्याएं सीधा अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार सभी नगर निकायों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और इन शिविरों की रिपोर्ट पर स्वयं मुख्यमंत्री संज्ञान ले रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी ईमानदारी और लग्न के साथ समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला परिषद में लोगों ने रखी चार समस्याएं
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि अम्बाला के सभी बीडीपीओ और डीडीपीओ कार्यालय मे समाधान शिविरों का आयोजन किया। इन समाधान शिविरों में लोगों ने कुल 4 समस्याएं रखी और इन समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *