देश के विख्यात उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के भतीजे हैं अभ्युदय जिंदल
कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर : हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कुरुक्षेत्र चैप्टर के उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि यह पूरे हरियाणा एवं कुरुक्षेत्र सहित जिंदल ग्रुप के लिए भी एक उपलब्धि है कि जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। अभ्युदय जिंदल को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक पूर्ण सत्र के अवसर पर की गई। कुरुक्षेत्र में हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंगला ने कहा कि जिंदल परिवार की अगली पीढ़ी ने सफलता हासिल करते हुए बाउजी ओ.पी. जिंदल जी द्वारा बताए गए रास्ते पर आगे बढ़ते देखकर सभी अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों एवं कुरुक्षेत्र वासियों को बहुत खुशी हो रही है। नई पीढ़ी वास्तव में ओ.पी. जिंदल की विरासत को समर्पण और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ा रही है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने संदेश में कहा है कि जिंदल परिवार की अगली पीढ़ी को इतनी सफलता हासिल करते हुए और बाउजी ओ.पी. जिंदल जी द्वारा बताए गए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। नई पीढ़ी वास्तव में उनकी विरासत को समर्पण और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने अपने भतीजे अभ्युदय जिंदल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं तुम्हें इस नई भूमिका के लिए तथा और भी बड़ी सफलता की कामना करता हूं। अभ्युदय जिंदल की नियुक्ति पर हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कुरुक्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन  डा. नरेंद्र पाल गुप्ता एवं महासचिव डा. वीरेंद्र सिंघल ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, कपिल मित्तल, जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, विपिन गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष अभ्युदय जिंदल।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *