करनाल, 21 अक्तूबर।  हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, किशोर न्याय अधिनियम तथा पोक्सो एक्ट को लेकर सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, तथा राजकीय मॉडल संस्कृति, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, निसिंग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मांगे राम तथा मीना कुमारी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की गई।
कार्यशाला के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर कार्य करने वाले विभिन्न विभागों जैसे बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई,  महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्कूल के अध्यापक तथा स्कूल के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। मीना कुमारी द्वारा बच्चों की सुरक्षा  के लिए बनाए गए किशोर न्याय अधिनियम तथा पोक्सो एक्ट तथा स्कूल सेफ्टी के लिए जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई । उनके द्वारा बताया गया कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के साथ यदि कोई व्यक्ति यौन शोषण करता है तो उसकी रिपोर्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सम्बन्धित पुलिस थाना, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, बाल कल्याण समिति में कर सकते हैं। स्कूल सेफ्टी की हिदायतों के अनुसार प्रत्येक स्कूल में बच्चों की  सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए,  शिकायत पेटी होनी चाहिए ताकि किसी बच्चे को कोई समस्या है और वह सामने आकर अपनी समस्या के लिए बातचीत करने में संकोच करता है तो वह अपने मन की बात शिकायत पेटी के माध्यम से रख सकता है ताकि बच्चे की समस्या का समाधान हो सके । हिदायतों अनुसार प्रत्येक सप्ताह में स्कूल की सुरक्षा कमेटी द्वारा शिकायत पेटी को खोल कर उसमे पाई जाने वाली शिकायत का समाधान करना है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी द्वारा बच्चों को गुडटच व बेड टच के बारे में जानकारी दी तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही स्पॉन्सरशिप स्कीम के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों के लिए बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय किस प्रकार कार्य करता है उसके बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। कई बच्चियों के मन में कुछ प्रश्न आए जिनका अधिकारियों द्वारा जवाब देकर संतुष्टि की गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।
इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल जिला, खंड शिक्षा अधिकारी निसिंग राम मूर्ति, बाल कल्याण समिति की सदस्या निरुपमा सदर, प्रिंसिपल मंदीप शर्मा, प्रिंसिपल उम्मीद सिंह तथा अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *