श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से अग्रोहा धाम, श्री सालासर बालाजी व श्री खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा हुई रवाना
करनाल, 18 अक्तूबर : श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से अग्रोहा धाम, श्री सालासर बालाजी व श्री खाटू श्याम धाम के लिए करनाल से बस यात्रा रवाना हुई। शहर के मुगल कनाल स्थित खेड़ा चौक से समिति के प्रधान प्रमोद मंगला व उप प्रधान विकास गर्ग ने नारियल फोडक़र विधि-विधान बस यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रधान प्रमोद मंगला ने कहा कि प्रभु ने हमें मनुष्य के रूप में सुंदर जीवन दिया है। हमें अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर अपने माता-पिता व बच्चों को धार्मिक यात्रा करवानी चाहिए। धार्मिक स्थानों की यात्रा करने से मन को शांति मिलती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इससे बच्चों में सकारात्मक विचार पैदा होते है। वहीं मंगला ने बताया कि श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति द्वारा हर माह बस यात्रा रवाना की जाती है। पिछले पांच वर्षो से नि:स्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम धाम, मेहंदीपुर बालाजी धाम, वृंदावन सहित अन्य धामों की यात्रा करवाई जा रही है। बस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से मात्र शुल्क लिया जा रहा है। वहीं समिति के उपप्रधान विकास गर्ग ने बताया श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति द्वारा हर माह शनिवार व रविवार दो दिन की यात्रा करवाई जाती है। श्रद्धालुओं के लिए रहने व खाने पीने के लिए समिति की तरफ से उचित व्यवस्था की जाती है। इस बार यात्रा अग्रोहा धाम, श्री सालासर बालाजी, श्री खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा रवाना हुई है। इस अवसर पर इस अवसर पर समिति के प्रधान प्रमोद मंगला, उप प्रधान विकास गर्ग, संजीव मित्तल, योगेन्द्र शर्मा, अनिल मित्तल, जतिन, रेनु मंगला, विपिन गुप्ता, ममता रानी व अशा रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *