जिला पुलिस द्वारा विशेष नाके लगाए गए हैं।

        पुलिस अधीक्षक अधीक्षक वरुण सिंगला ने दीपावली के मौके पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नागरिकों से अधिक सतर्क रहते हुए खुशियों के पर्व दीपावली को सुरक्षित एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने जिलावासियों, पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों सहित उनके परिवारों को दीपावली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आनन्द, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व लोगों के जीवन में नया रंग भर कर उन्हें समाज में प्रेम और सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। दीपावली के इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना एक बेहतरीन कदम होगा।

हुडदंगबाजी करने वालो पर रहेगी नजर, नाकाबंदी करके चेकिंग के आदेश: वरुण सिंगला

     पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि हमें इस पावन पर्व के अवसर पर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। त्यौंहार की आड में हुडदंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। दीपावली के इस पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व्यापक प्रबंध किए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करके चेकिंग के आदेश जारी किये गए हैं। इसके अतिरिक्त, दीपावली समारोहों और सभाओं में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और त्योहार मनाते समय उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के प्रबन्ध व विशेष नाके लगाए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *