करनाल, 18 अक्तूबर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, करनाल के अधीक्षक अभियन्ता कशिक मान ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओ की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए माननीय अध्यक्ष परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल, राजीव गांधी विद्युत सदनके कान्फ्रेंस हॉल, सर्कल कार्यालय सेक्टर 12, करनाल में 22 अक्तूबर को प्रात 11: 00 बजे बैठक करेगे। इस बैठक में बिजली सम्बन्धी वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है । उन्होंने बताया कि वेे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस न्यायालय में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होगें तथा बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *