कुरुक्षेत्र 12 अक्तूबर   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और बीजेपी का उच्च नेतृत्व भी शिरकत करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कैथल में हुए हादसे में मृतक लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने एक विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में फसे हुए है, उन्होंने हिमाचल, कर्नाटक और तेंलगाना में झूठ फैलाकर सत्ता हथियाने का काम किया है, जनता अब समझ चुकी है कि और लोगों का उनसे विश्वास उठ चुका है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की इस सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है। धरातल पर सरकारी योजनाओं को लागू करते हुए योग्य पात्रों को इसका लाभ पहुंचाने का काम किया है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निवास स्थान पर भी पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिवार का कुशलक्षेम भी जाना। इस मौके पर पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *