मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पिपली, लाडवा व बाबैन अनाज मंडी का किया निरीक्षण, किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से की बातचीत, समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, धान की फसल खरीदने में रत्ती भर भी लापरवाही नहीं होगी सहन

कुरुक्षेत्र/लाडवा/बाबैन 11 अक्टूबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदने का काम किया जाएगा। किसानों को तय समयबद्ध में फसल खरीद का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार किसानों की हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार को पीपली, लाडवा व बाबैन अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे। यहां पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए धान की ढेरियां पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से धान की नमी भी चैक की। उन्होंने इस मौके पर किसानों, आढ़ती व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके धान के खरीद कार्य के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि धान खरीद से सम्बन्धित जो पैरामीटर हैं उसके तहत धान को  खरीदने का काम किया जा रहा है। धान के साथ-साथ बाजरे की भी सरकारी खरीद की जा रही है।
इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि मिलर्स के साथ कल उन्होंने बैठक की थी, उनकी जो समस्याएं व परेशानियां है उसे सुना गया है और उसका समाधान करने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि एमएसपी पर धान की खरीद की जाएगी।  उन्होने इस मौके पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और इसके लिए आमजन का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शपथ समारोह से पहले पूर्व घोषित वायदे के अनुरूप 25 हजार पदों का रिजल्ट जल्द निकाल दिया जाएगा। एक विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फसी हुई पार्टी है।
बॉक्स
हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लाडवा अनाज मंडी में जहां धान खरीद कार्य का जायजा लिया वहीं किसानों व आढ़तियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान किसानों ने जीरी का उठान न होने बारे, आरओ ना कटने बारे व अन्य समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कोई स्थानीय मिलरर्ज धान की खरीद या उठान नहीं कर रहा तो दूसरा कोई भी मिलर इस कार्य को कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी किसान किसी भी मंडी में जाकर अपनी फसल बेच सकता है। इस दौरान उन्होंने धान खरीद कार्य में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई धान खरीद कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह गुरु रविदास नगर लाडवा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के भाई सुरेश के लडक़े के विवाह समारोह में शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, बंतो कटारिया, साक्षी खुराना, मार्किट कमेटी प्रधान जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल, अमीरचंद, जिला परिषद के वाईस चेयरमैन डी.पी. चौधरी, कुरुक्षेत्र मीडिया प्रमुख शलेश वत्स, थानेसर एसडीएम कपिल शर्मा, लाडवा एसडीएम पंकज सेतिया, डीएफएससी सुरेन्द्र सैनी, डीएमईयू राजीव कुमार, डीएम हैफेड शमशेर सैनी,भाजपा युवा नेता रूबल शर्मा के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *