उपायुक्त पार्थ गुप्ता 14 अक्तूबर को करेंगे प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ, पंचायत भवन में सुबह 10.30 बजे किया जायेगा कार्यक्रम का आयोजन
अम्बाला, 10 अक्तूबर
 जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर 2024 तक पंचायत भवन अम्बाला शहर में निर्धारित शैडयूल के अनुसार किया जायेगा। अहम पहलू यह है कि 14 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे पंचायत भवन के सभागार में उपायुक्त पार्थ गुप्ता कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने वीरवार का जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में अम्बाला जिले से विभिन्न स्कूलों के लगभग 2700 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 14 से 21 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिताओं का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस शैडयूल के मुताबिक सभी स्कूलों को जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।
उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग, स्कैच ऑन द स्पॉट, 15 अक्तूबर को सोलो सोंग, पोस्टर मेकिंग, दीया/कैंडल डैकोरेशन, कार्ड मेकिंग, 16 अक्तूबर को क्लासिकल सोलो डांस, डिक्लेमेशन कॉन्टैस्ट, हैंड राईटिंग हिन्दी, हैंड राईटिंग अंग्रेजी, 18 अक्तूबर को पैट्रीयोक ग्रुप सोंग, फैंसी ड्रैस, बैस्ट ड्रामेबाज, थाली/कलश डैकोरेशन, 19 अक्तूबर को वन आर्ट प्ले/थियेटर प्ले, फन गेम (लडके), फन गेम (लडकियां), रंगोली, 21 अक्तूबर को ग्रुप डांस, क्वीज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिताएं ग्रुप के अनुसार आयोजित की जायेंगी। इसके अलावा विशेष बच्चों, सीसीटीएस बच्चों, स्लम और स्पेशल एरिया के बच्चों को भी अलग-अलग ग्रुपों में शामिल किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *