करनाल राजपूत सभा ने मीटिंग के बाद पत्रकारों के सामने रखी मांग एक राजपूत विधायक को बनाया जाए मंत्री
करनाल, 10 अक्टूबर : महाराणा प्रताप भवन में राजपूत सभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजपूत समाज के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की गई बैठक की अध्यक्षता राजपूत सभा के प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने की इसके पश्चात पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
राजपूत सभा के प्रधान डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधनसभा चुनावों में राजपूत समाज को तीन टिकट दी थी, जिनमें से दो राजपूत विधायक जीत कर आए हैं, जबकि संजय सिंह का सोहना से टिकट काटकर नूंह भेजने के कारण यह सीट हारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राजपूत समाज को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है जिसके चलते समाज की विभिन्न मौकों पर अनदेखी हुई है। संजय सिंह को केवल 56 दिन के लिए मंत्री बनाया गया था, इसकी क्षतिपूर्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह है कि भाजपा के किसी एक राजपूत विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। बता दें कि करनाल जिले की असंध से योगेंद्र सिंह राणा भाजपा के विधायक बने हैं वहीं यमुनानगर जिले की रादौर सीट से श्याम सिंह राणा को विधायक चुना है। डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि करनाल राजपूत सभा चाहती हैं की असंध विधायक योगेंद्र राणा को मंत्री बनाया जाए, लेकिन ये पार्टी का अधिकार हैं कि किसे बनाती है।
उन्होंने कहा पिछले दो वर्षों में कैथल लाठीचार्ज सहित ऐसे प्रकरण हुए हैं जिसके कारण राजपूत समाज में सरकार के प्रति नाराजगी थी, लेकिन बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राजपूत समाज ने भाजपा को एक तरफा वोट दी जिसके चलते करनाल लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पांच की पांच सीट भाजपा के खाते में गई। इसलिए भाजपा राजपूत समाज की भावनाओं को समझे और समाज के एक विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर सरकार में शामिल करें। उन्होंने कहा की समाज के जो प्रत्याशी जीत नहीं पाए हैं उनके प्रति भी राजपूत सभा सहानुभूति रखती है , वह आने वाले समय में कड़ी मेहनत करें ताकि उन्हें भी सफलता मिल सके। इस अवसर पर महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट, उपाध्यक्ष तेजपाल राणा बीजना, कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह पवार, संगठन सचिव दीपक केरवाली, सचिव प्रमोद राणा उचाना, नत्था सिंह, सोमपाल राणा, कृष्ण राघव, नरेश ठेकेदार, भूपेंद्र एडवोकेट, विजय राणा , जय सिंह राणा, विवेक राणा ऊंचा समाना, हरदीप राणा, धर्मेंद्र राणा, सुरेश चैयरमेन, मलखान सिंह गोंदर, मोनू राणा, प्रवीण राणा, नरेंद्र राणा, रवि राणा उचाना, सुरेंद्र राणा, मोहन राणा अरडाना,हरदीप राणा, दीपक राणा, गौरव राणा अरडाना सहित काफी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: पत्रकारों से बातचीत करते राजपूत सभा के पदाधिकारी।
