करनाल, 10 अक्तूबर। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सिविल अस्पताल के सौजन्य से वीरवार को करनाल तपन रिहैबिलिटेशन सैंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वल्र्ड मैंटल हैल्थ डे के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल की डाक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। साइकोलोजिस्ट डॉ. मनन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डा. संतोष व साइकिएट्रिक्स विकास तथा सोशल वर्क की टीम द्वारा तपन रिहैबिलिटेशन सैंटर में रह रहे बच्चों की काउंसिलिंग की गई और आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि वल्र्ड मैंटल हैल्थ डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने केक काटकर व गीत गाकर कार्यक्रम में भाग लिया। सीजेएम इरम हसन ने वहां रह रहे बच्चों से बातचीत की और स्वयंसेवी प्रज्ञा के सौजन्य से सभी बच्चों को केक, पेटिज व फ्रूटी की रिफ्रेशमेंट प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने पेंटिंग कम्पीटीशन में भाग लेने वाले बच्चों व कम्पीटीशन में जीतने वाले बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पी एल वी पूजा ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे व्यक्तियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया व स्वयंसेवी प्रज्ञा के सौजन्य से उन्हें दोपहर का खाना प्रदान किया।
सीजेएम ने बताया कि अस्पताल के डाक्टरों व हैल्थ वर्कर्स के लिए भी वल्र्ड मैंटल हैल्थ डे के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें साइकोलोजिस्ट डॉ. मनन ने डॉक्टरों व हैल्थ वर्कर्स को वल्र्ड मैंटल हैल्थ डे के बारे में जागरूक किया व पीडि़त व्यक्तियों के साथ सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के सौजन्य से तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 अक्तूबर को अपना आशियाना में रह रहे बच्चों, युवाओं व बर्जुगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
