श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री राम कथा का किया जा रहा आयोजन
करनाल, 9 अक्तूबर  : पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया है। श्री राम कथा के प्रसंग में पांचवें दिन ब्रह्मा, विष्णु, महेश का सती अनुसूया के आश्रम में बाल रूप वर्णन, जयंत प्रसंग शूर्पणखा आगमन,नाक कान का काटना, मारीच रावण संवाद, सीता हरण, जटायु राम संवाद, श्री राम लक्ष्मण का शबरी के पास जाना, सुग्रीव मिलन, बाली वध आचार्य विनोद शास्त्री द्वारा विस्तारपूर्वक सुनाया गया। कथा के बाद विधि-विधान से आरती की गई। इस अवसर पर आचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री राम की कथा हमें जीने का तरीका सिखाती है। भगवान श्री राम के चरित्र से हमें आदर्श, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है, की सीख मिलती है। भगवान श्री राम हम सबके आदर्श है। हमें भगवान श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए और व्यक्ति को अपनी बुरी आदतों को बदलने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मंदिर में 5 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। 11 अक्तूबर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शहर के लोगों से अपील है कि मंदिर में पहुंचकर राम कथा का आनंद उठाएं और 11 अक्तूबर को भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, महिन्द्र  गुप्ता, विनोद गुप्ता व पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *