कार्यकत्र्ताओं के उत्साह से पूरा शहर में भाजपामयी
करनाल, 2 अक्तूबर।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकत्र्ताओं ने शहर में रोड-शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। रोड-शो में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को करनाल की जनता का प्यार, स्नेह एवं समर्थन आर्शीवाद के रुप में मिला। कार्यकत्र्ताओं ने अपने हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के खूब जयकारे लगाए। इतनी बड़ी संख्या में काफिला शहर में निकाला गया कि शहर का हर व्यक्ति भाजपा के रंग में रंग गया। ढोल नगाड़ो की थाप पर कार्यकत्र्ताओं ने पूरे शहर में रोड-शो निकाला। जैसे-जैसे काफिला बढ़ता गया लोगों का हजूम भी काफिले के साथ जुड़ता चला गया। देखते ही देखते पूरे शहर में रोड-शो ने एक विशाल रैली का रुप ले लिया।   काफिले में ढोल की थाप पर कार्यकत्र्ता जमकर थिरके। कार्यकत्र्ताओं का काफिला रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय से शुरु होकर कर्ण गेट तक पहुंचा, जहां भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट की अपील की। रोड-शो में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने कार्यकत्र्ताओं के साथ जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इतनी भारी संख्या में कार्यकत्र्ताओं का उत्साह देखकर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने कहा कि ये शांति और अमन का रोड-शो है। भाजपा राष्ट्रहित और समाजहित की पार्टी है। सबका साथ-सबका विकास को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार कार्य करती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *